Noida News : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक युवती की मौत, दो घायल

Jan 22, 2026 - 17:05
Noida News : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक युवती की मौत, दो घायल
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पास तेज गति से जा रही है स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Police Station Phase 3 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पास एक स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार युवती गुलफिशा पुत्री उवेश अली निवासी जनपद बरेली उम्र 31 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि कार में सवार मुर्तजा अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी जामियानगर दिल्ली उम्र 31 वर्ष और अनुष्का चौधरी पुत्री सतीश चौधरी निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस -3 पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।