Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की नाले में डूबने से मौत
Noida News : थाना सेक्टर -49 क्षेत्र के बरौला गांव के पास एक व्यक्ति का शव आज नाले में मिला है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या या हादसा दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव के पास से बह रहे बड़े नाले में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक का नाम साहिल (23) पुत्र सुरेश है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था, तथा मौजूदा समय में बरौला गांव में रह रहा था। मृतक के परिजन मौके पर आ गए। उनके अनुसार साहिल नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में वह बड़े नाली में गिर गया तथा डूबने से उसकी मौत हो गई। जबकि कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र में रहने वाले कुलदीप पुत्र अनिल कुमार (28 ) होजरी कंपलेक्स के पास बड़े नाले में गिर गए। इस घटना में उनके नाले में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद हरदोई के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

