Noida News : मानसिक तनाव के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसका उत्पीड़न किया। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाली श्रीमती रोशनी पत्नी दीपक उम्र 23 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी। उन्होंने बताया कि महिला के पति और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करता था।

