Noida News : विभिन्न जगहों पर करंट लगने से दो लोगों की मौत

Mar 20, 2026 - 20:35
Noida News : विभिन्न जगहों पर करंट लगने से दो लोगों की मौत
Symbolic Image

Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की बिजली का करंट लगने की वजह से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि जनपद आगरा के रहने वाले इसरार पुत्र निजामुद्दीन उम्र 30 वर्ष को बिजली का करंट लग गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।