Noida News : कैंटर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौत

Feb 18, 2026 - 13:25
Noida News : कैंटर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस -2 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात को पैदल जा रहे एक व्यक्ति को एक कैंटर चालक ने कुचल दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज तड़के उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले सोनी लाल पुत्र देवी दयाल उम्र 40 वर्ष मंगलवार की रात 9 बजे के करीब नोएडा एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान आज सुबह को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

 

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि असगरपुर गांव में रहने वाले अमरजीत मौर्य उम्र 50 वर्ष बीती रात को अपने घर पर सीढियों से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों ने इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।