Noida News : दो कारें आपस में टकराई, 6 युवक घायल

Nov 7, 2025 - 13:26
Noida News : दो कारें आपस में टकराई, 6 युवक घायल
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 61 अंडरपास के पास बीती रात को एक फॉर्च्यूनर कार के चालक ने तेजी  और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दूसरी कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों कारों में सवार 6 युवक  घायल हो गए। फॉर्च्यूनर कार सवार एक भाजपा नेता के परिवार के बताए जा रहे हैं।

Police Station sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को सेक्टर 61 अंडरपास के पास एक फॉर्च्यूनर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक अन्य कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में एक कार मे सवार मनीष शर्मा, मोहित शर्मा, कपिल शर्मा तथा प्रवेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि फॉर्च्यूनर कार में सवार यश चौहान और मोहित सिंह को भी गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है चार युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने रोड से हटवा कर यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया है।