Noida News : बारह वर्षीय बच्ची सीढिओ से नीचे गिरी, उपचार के दौरान मौत
Noida News : खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची अपने घर पर सीढिओ से नीचे गिर गई। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसको उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 39 से स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले बबलू की 12 वर्ष की बेटी सुनानी बीती रात को उनके घर पर सीढिओ से नीचे गिर गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद गाजियाबाद की खोड़ा थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

