Noida News : सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी के पास हुए एक सड़क हादसे में एक होटल संचालक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि रतीश कुमार झा (30 वर्ष) पुत्र नवीन झा निवासी ग्राम सुत्याना का बरौला गांव में जूस कॉर्नर के पास एक होटल है। बृहस्पतिवार की देर रात को वह होटल से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वह छलेरा गांव के पास यू टर्न पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया एक उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

