Ghaziabad News : मुख्यमंत्री योगी का सपा पर हमला, गिरगिट की तरह रंग बदला, पैसे लेकर बेचा राज्य सभा का टिकट
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डासना स्थित संदरदीप कॉलेज में विधान परिषद चुनाव के पात्र मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उनके शासनकाल में दंगों, कर्फ्यू और बदहाल सड़कों का मृद्दा होता था। सीएम योगी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में सूरक्षा, धार्मिक आयोजनों, बुनियादी ढांचे और शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सहारनपुर के शाकुंभरी कॉरिडोर, नमो भारत ट्रेन और जेवर एयरपोर्ट का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने भगवान राम, हनुमान, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, मां शाकुंभरी और भगवान शिव का नाम लेकर संबोधन शुरू किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं, और आज हम मां कात्यायनी स्वरूप की आराधना करते है।
आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव राज्यसभा से बेहतर होने वाला है। सपा की हकीकत सामने आ गर्ड है। सपा ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। उन्होंने टिकट बेचने का काम किया। उनके पीडीए का मतलब "परिवार डेवलपमेंट पार्टी है" इसी तर्ज पर चाचा जान को टिकट दिया गया है। इसके बाद पराया धन अपना की तर्ज पर मुंबई के कारोबारी को टिकट दिया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश की पहचान दंगों, कर्फ्य और टूटी हुई सडकों से होती थी। उस समय प्रदेश में निवेश नहीं आता था। आजम खां की यूनिवर्सिटी के लिए अलग नियम बनाए गए, जबकि अन्य वैश्विक स्तर के विश्वविद्यालयों को बनने नहीं दिया जाता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।
सीएम योगी ने कहा कि वह गाजियाबाद शहर की तरफ से कार्यक्रम मे आ रहे थे। यहां बडे-बडे रामलीलाओ का आयोजन हो रहा हैं। सपा की सरकार होती तो दंगे हो गए होते। उन्होंने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान कोर्ड दंगा नही हुआ। यह भारत की पहचान है। सपा के शासनकाल में कांवड यात्रा और रामलीला संभव नहीं थी। नवरात्र में दुर्गापूजा के पंडाल तक नहीं लग पाते थे। आज डबल इंजन की सरकार में विरासत का संरक्षण हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का विकास और राम मंदिर का निर्माण हुआ है।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मां शाकुंभरी कॉरिडोर का काम चल रहा है। पहले दर्शन के दौरान पानी आने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। अब वहां एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है, जिससे श्रद्धाल् आसानी से दर्शन कर सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार ने एक्सप्रेसवे के लिए धनराशि रोक दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने इन परियोजनाओं के काम को आगे बढ़ाया। नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी को कम किया है। प्रदेश को जेवर एयरपोर्ट की सौगात मिली है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर और अलीगढ़़ में विश्वविद्यालय बनाए गए है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान अब 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' के रूप में बन रही है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, कानपर और लखनऊ में मेट्रो का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनार्ड है।
उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में साढे नौ लाख लोगों को नौकरी दी जा रही है। अखिलेश यादव कहते थे कि नौकरी नहीं मिलेगी, लेकिन प्रदेश में अब तक चार बार नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। यूपी का नौजवान अब नौकरी तलाशने वाला ही नहीं बल्कि नौकरी देने वाला भी बन रहा है। प्रदेश में आज 24 हजार स्टार्टअप हैं। विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए सीएम योगी ने कहा कि श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल ने शिक्षकों के हित में जो मांगें उठार्ड थीं, उन पर काम किया गया है। सरकार ने शिक्षकों को राहत देने का प्रयास किया है। शिक्षक हमारे लिए युग निर्माता हैं, इसलिए उन्हें जरूरी सविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के भरोसे को देखते हुए दोनों को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि सपा शिक्षा विरोधी है। सपा की शिक्षा को लेकर बात ऐसी है, जैसे कोर्ड मगरमच्छ कहे कि मेरी पीठ पर बैठकर नदी पार कर लो। वे नाव को डुबोने वाले हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 23 अक्तूबर को अवकाश है। सभी को भरपूर मतदान करना है।
आगामी विधानसभा के 44 सीटों पर है सीएम की नजर
मुख्यमंत्री के आज गाजियाबाद के दौरे के बाद राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने बेशक मतदाताओं से संवाद किया, लेकिन उनका लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ मंडल व सहारनपुर मंडल के मतदाओं का साधने का रहा। दोनों मंडलों में कुल 44 विधानसभा सीट हैं। इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ज्यादा जीते हैं। इस वजह से सियासत के जानकारी मुख्यमंत्री के दौरे को सिर्फ एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव तक ही नहीं देख रहे हैं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अभी से सक्रिय हैं। सपा ने दादरी में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में कई बड़े कार्यक्रम कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में करने का भरपूर प्रयास किया है।

