Noida News : नए साल पर नोएडा को मिलेगी बड़ी सुविधा, डबल डेकर बस से शुरू होगी सार्वजनिक बस सेवा: परिवहन मंत्री
Noida News : लंबे समय से सार्वजनिक बस सेवा से वंचित नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों को एक नए साल में बसों के रूप में बडी सुविधा मिलने जा रही है। परिवहन निगम सबसे पहले एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन करेगा। बस निगम को मिल चुकी है। रूट तय कर इसका संचालन होगा। जिले में तीनों प्राधिकरण निगम को संचालन के 50 ई-बसें देंगे। इसका टेंडर हो चुका है। निगम को 100 बसें और टेंडर के जरिए मिलेंगी। परिवहन मंत्री की ओर से शहर में संचालित होने जा रहे सार्वजनिक बस सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
Transport Minister : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आज बताया कि स्विच मोबिलिटी कंपनी की डबल डेकर बस जिले में आ चुकी है। दो से तीन दिन में इसका संचालन होगा। गौतमबुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरण क्षेत्र में 150 ई-बसों का संचालन होगा। 50 बसों का टेंडर हो चुका है। बसें आते ही जल्द ही इनका संचालन होगा।
गौतमबुद्ध नगर की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 16.48 लाख थी, जिसमें ग्रामीण आबादी लगभग 6.74 लाख है। जिले में करीब 304 गांव हैं, जहां अधिकांश लोग कृषि और कामगार हैं। इन गांवों में सार्वजनिक परिवहन की भारी कमी रही है। लोग निजी वाहनों, आटो या कैब पर निर्भर हैं। डीएमआरसी और एनएमआरसी जिले के 10 फीसदी हिस्से को ही जोड़ती है। शहर की 90 फीसदी आबादी बगैर सार्वजनिक परिवहन के पैदल है।
गाैतमबुद्ध नगर में सीएनजी या इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन हो सकेगा। डीजल बसों के संचालन पर प्रतिबंध है। डिपाे को मिलीं 10 डीजल बसों का संचालन परमिट नहीं होने से वजह से रुका हुआ है। इन बसों को वापस करने की तैयारी की जा रही है। डबल डेकर और जिले में मिलने वाली बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इनसे प्रदूषण नहीं होगा। जिले में सार्वजनिक परिवहन की कमी बढ़ते प्रदूषण की मुख्य वजह बताई जाती है।
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि तीनों प्राधिकरण से गौतमबुद्ध नगर में 50 ई-बसों का टेंडर हो गया है। 100 बसों का और टेंडर होगा। प्रयास है कि गौतमबुद्ध नगर के हर हिस्से को सार्वजनिक परिवहन के रूप में बसों से जोडा जाए।

