Noida News : गाजियाबाद में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में नोएडा पुलिस का कांस्टेबल शहीद ,कई पुलिसकर्मी घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की कई टीमें कर रही है छापेमारी, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Noida News : नोएडा के थाना फेस- 3 में तैनात कांस्टेबल सौरभ की गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दबिश के दौरान बदमाशों की गोली लगने से हुई मौत की घटना से नोएडा पुलिस स्तब्ध है। पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सौरभ (32 वर्ष) वर्ष 2016 मे उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह जनपद शामली के रहने वाले थे। सौरभ एक मृदभासी और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी थे। उनके निधन से पुलिस विभाग को भारी छाती हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनका पोस्टमार्टम गाजियाबाद के हिंडन स्थित मोर्चरी पर हो रहा है। उसके बाद उन्हें नोएडा लाया जाएगा, तथा उन्हें पुलिस लाइन मे अंतिम सलामी दी जाएगी। उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी की तस्वीर
Thana Phase- 3 News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -3 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 211/ 25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कादिर पुत्र खुर्शीद निवासी निहाल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को पकड़ने के लिए 25 मई की रात को नोएडा पुलिस की थाना फेस -3 की टीम ने मंसूरी मे दबिश दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वांछित कादीर पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा कादिर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पत्थर बाजी की। इस घटना में कांस्टेबल सौरभ के सिर में गोली लग गई, जबकि उनके साथ दबिश में गए उपनिरीक्षक सचिन राठी, उदित सिंह, सुमित, निखिल सहित कई पुलिस कर्मी इस घटना में घायल हो गए। सौरभ को उपचार के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त कादिर पुत्र खुर्शीद का आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर 16 मुकदमे दर्ज है। जिसमें गैंगस्टर, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यह थाना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को थाना मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाने में नोएडा पुलिस के उप निरीक्षक सचिन राठी द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

