Noida News : दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Jan 19, 2025 - 19:46
Noida News : दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
Noida phase 2 police station

Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाली एक नवविवाहित की उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Noida News : 

 थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि श्रीमती प्रवीन (22 वर्ष) पत्नी असलम नयागांव में रहती थी। वह मूल रूप से जनपद औरैया की रहने वाली थी। उनकी असलम से 11 माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रवीन का शव शनिवार की देर रात को उनके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। इस मामले में उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी 11 माह पूर्व हुई थी। इसलिए अपर पुलिस उपायुक्त की देखरेख में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को महिला के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उसके पति असलम और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।