Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में आकाश रस्तोगी (29) पुत्र उमेश कुमार वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह मूल रूप से जनपद बिजनौर के रहने वाले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे मोहम्मद जमा (20) पुत्र शहजाद हुसैन एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 126 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रॉकी बाबा पुत्र परविंदर सिंह बाबा उम्र 67 वर्ष की बीती रात को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह जेपी ग्रीन सेक्टर 128 में रहते थे। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विशाल पुत्र वीरेंद्र निवासी जनपद फर्रुखाबाद उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

