Noida News : भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Aug 8, 2024 - 19:40
Aug 8, 2024 - 20:37
Noida News : भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Noida News :  भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक 2024 से डिस्क्वालिफिकेशन घोषित करने से देश भर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वह ओलंपिक फाइनल में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थी। लेकिन अचानक से घटनाक्रम बदले और उन्हें ओलिंपिक से बाहर कर दिया गया। इस घटना क्रम के विरोध में आज नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में गुरूवार को महानगर काग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा को सौंपा। इस मौके पर मुकेश यादव ने कहा कि हमारे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी विनेश फोगाट शानदार खेल खेलते हुए कुश्ती के फाइनल मैच में पहुंच चुकी थी परंतु अचानक से खबर आई है कि उन्हें मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनके खिलाफ गहरी साजिश प्रतीत होता हुई। वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना ने कहा है कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ राजनीति की जा रही है। कल का दिन देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। पूर्व पीसीसी सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार में खिलाडियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। खिलाडियों के साथ देश के करोड़ों लोगों की आस्था जोड़ी हुई है। पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खिलाडियों के साथ खड़ी है और जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर राजकुमार भारती, पवन शर्मा, विक्रम सेठी, नीरज अवाना, दयाशंकर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, विक्रम चौधरी, रामकुमार शर्मा, आरके प्रथम, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, डा. सीमा, अरुण प्रधान, आसिफ, मजहर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहें।