Noida News : घर पर सो रही युवती को नाग ने डसा, हालत गंभीर

Oct 8, 2025 - 13:52
Noida News : घर पर सो रही युवती को नाग ने डसा, हालत गंभीर
Symbolic Image

Noida News : थाना एक्सप्रेस -वे क्षेत्र के बाजितपुर गांव में रहने वाली एक 18 वर्षीय यूवती को आज तड़के एक सांप ने उस समय काट लिया जब वह अपने घर पर सो रही थी। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Police Station Expressway Noida News : बाजितपुर गांव में रहने वाले रामसागर ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी निर्मला मंगलवार की रात को खाना खाकर अपने घर पर सोई। उनके अनुसार आज तड़के एक जहरीले नाग ने उनकी बेटी को उस समय डस लिया जब वह घर पर सो रही थी। उन्होंने बताया कि उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए दिल्ली के उच्च संस्थान में रेफर किया गया है।