Noida News : ऑनलाइन गेम खेलने के जाल में फंसाकर 20 लाख रुपए की ठगी

Mar 20, 2026 - 20:19
Noida News : ऑनलाइन गेम खेलने के जाल में फंसाकर 20 लाख रुपए की ठगी
Symbolic Image

Noida News : थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने एक ऐप के माध्यम से करीब 2 वर्ष तक ऑनलाइन गेम खेला। इस दौरान उसने 20 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने उसे अपने जाल में फंसाकर 20 लाख रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cyber Crime Police Station Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि वकील खान पुत्र बाबू खान निवासी ग्राम खेड़ी भनौता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने वर्ष 2024 के जनवरी माह से वर्ष 2026 के मार्च माह तक एक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन गेम खेला। इस दौरान उन्होंने करीब 20 लाख रुपया ट्रांजैक्शन किया। पीड़ित के अनुसार यह गेम "दामन ऐप" पर खेला गया। इस पर 100 से ज्यादा गेम है। जिसमें उसने 5 से 7 गेम को खेलकर पैसे की बेट लगाई। पीड़ित के अनुसार उसे कुछ फायदा भी मिला, लेकिन धीरे-धीरे करके साइबर अपराधियों ने उससे ज्यादा पैसे कमाने के लिए प्रेरित किया, और लाखों रुपया अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसने सवा दो साल में करीब 20 लाख रुपए गंवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।