Noida News : महिला की मौत, मुआवजे के लिए श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप

Dec 27, 2023 - 13:56
Noida News : महिला की मौत, मुआवजे के लिए श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप
मुआवजे के लिए हंगामा करते श्रमिक

Greater Noida News :  थाना कासना क्षेत्र के साइड-5 स्थित राजलक्ष्मी कंपनी में काम करने वाली एक महिला की बीती रात को उसके घर पर हृदयघात के चलते मौत हो गई। महिला के परिजन उसके शव को लेकर उसके गृह जनपद मऊ चले गए। इसी बीच आज सुबह को महिला के साथी श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में हंगामा शुरू कर दिया।  आक्रोशित कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ कर कई लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में कुछ लोग के चोट आने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


  Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि कंपनी में करीब 3 हजार से ज्यादा श्रमिक एक साथी इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे। इसकी वजह से कुछ महिलाएं को सांस लेने में परेशानी हुई, तथा वे मूर्छित हो गई। उन्हें एंबुलेंस  के द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। उनकी हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ की रहने वाली राजमती उक्त फैक्ट्री में काम करती थी। बीती रात को उनके घर पर उनकी हृदय घात के चलते मौत हो गई। उनके परिजन उनके शव को लेकर अपने गृह जनपद चले गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के साथी मजदूर मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में आज सुबह को हंगामा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी को समझा बुझाकर  शांत करवा दिया गया है।