Noida News : यमुना फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप

Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना को विकसित करने के लिए चार कंपनियां आगे आई थी। इन सभी ने प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपना प्रस्तुतिकरण दिया था। तकनीकी बिड में चारों कंपनियां पास हो गई थी। आज वित्तीय खोली गई। जिसमें हाईस्ट बिड देकर बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने फिल्म सिटी परियोजना हासिल कर ली।
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित है। फिल्म सिटी के लिए बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म मेकर्स निवेश कर रहे हैं। बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन कंपनियों ने फिल्म सिटी परियोजना को विकसित किए जाने के संबंध में अपना विजन कॉन्सेप्ट टाइमलाइन हाइलाइट्स दिया था। आज फाइनेंसियल बिड खोलने के बाद तय हो गया है कि बोनी कपूर व भूटानी ग्रुप ही फिल्म सिटी को बनाएंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरूणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी के 10 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लिए बॉलीवुड कई बड़े फिल्ममेकर्स ने अपना दावा पेश किया था। जिसमें मैसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी की तरफ से बोनी कपूर, आशीष भूटानी, सीईओ भूटानी इंफ्रा, अश्विनी चैटलें व अली चैटलें, राजीव अरोड़ा, अरविंद कुमार बिन्नी ने प्रस्तुतिकरण दिया। लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से केसी बोकाड़िया, करिश्मा जैन, विशाल व हर्ष जैन ने प्रस्तुतिकरण दिया।
हाईस्ट बिड देकर पायी फिल्म सिटी परियोजना-
Noida News : वहीं, सुपरसोनिक टेक्नो बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। प्राधिकरण कार्यालय में दिनेश विजन मैडॉक फिल्म्स, दिव्यांशु, अश्विनी सहित चेरीकाउंटी टीम के प्रतिनिधियों ने अपना विजन एवं प्रस्तुतीकरण दिया। मैसर्स सुपर कैसेट्स टी सीरीज की तरफ से फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ विनय कुमार मित्तल, शंकरण कन्नन, लीगल कंसलटेंट और सुधीर शर्मा तथा विवेक की ओर से टी सीरीज कंपनी के विजन, डिजाइन, कॉन्सेप्ट का प्रेजेंटेशन प्राधिकरण कार्यालय में दिया गया था। जिसमें आज इस परियोजना की फाइनेंसियल बिड खोली गई। बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने हाईएस्ट बिड देकर फिल्म सिटी परियोजना हासिल कर ली है, अब इनके द्वारा ही फिल्म सिटी को बनाया जाएगा।
बाक्स में ........
पहले चरण में अनुमानित लागत 1510 करोड रुपए है हालांकि 1000 एकड़ में विकसित होने वाले फिल्म सिटी की कुल लागत 10000 करोड़ होगी। इसमें 75 एकड़ में कमर्शियल और 155 एकड़ में फिल्म सिटी से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा। फिल्म सिटी को विकसित करने वाली कंपनी को 90 साल का लाइसेंस दिया जाएगा।