Greater Noida News : विदेश भेजने के नाम पर मां बेटियों ने की साढे छह लाख रुपए की ठगी

Aug 18, 2025 - 07:57
Greater Noida News : विदेश भेजने के नाम पर मां बेटियों ने की साढे छह लाख रुपए की ठगी
विदेश भेजने के नाम पर मां बेटियों ने की साढे छह लाख रुपए की ठगी

Greater Noida News : थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने मां व दो बेटियों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से पंजाब जालंधर के रहने वाले नितिन देव ग्रेनो वेस्ट के रियो टाइडेंट सोसायटी में मौजूदा समय मे परिवार के साथ रहते हैं।उनकी पत्नी आईसीआईसीआई बैंक सेक्टर 20 पंचकूला में नौकरी करती है। अनु शर्मा नाम की एक महिला उनकी पत्नी के संपर्क में आई। दोनों में दोस्ती हो गई और एक दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटी है। जो लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। 

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : पीड़ित की पत्नी उसके झांसे में आ गई और कनाडा जाने की इच्छा जताई। महिला ने इस कार्य को कराने के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड की। इसमें वीजा शुल्क, मकान का किराया, हवाई टिकट व अन्य दस्तावेज शामिल थे। पीड़ित की तरफ से 25 अगस्त 2023 को खाते से अलग-अलग किस्तों में छह लाख 75 हजार रुपये की धनराशि महिला के खाते में ट्रांसफर की गई। इसके बाद कभी वीजा तो कभी दस्तावेजों की अन्य औपचारिकताओं के बहाने महिला ने टरकाना शुरू कर दिया। महिला ने आरोपी की कनाड़ा में रह रही बेटी से भी बात की। जल्द प्रक्रिया पूर्ण होने का आश्वासन दिया। लंबा समय बीतने के बाद भी जब वीजा नही मिला तो पीड़ित दंपती ने पैसे वापस मांगे, आरोपित मां बेटियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनु शर्मा उसकी बेटी साक्षी मोहन, दृष्टि मोहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।