Greater Noida News : युवती का आरोप: कंपनी के लोग जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलना का कर रहे हैं प्रयास

Aug 5, 2025 - 13:29
Greater Noida News : युवती का आरोप: कंपनी के लोग जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलना का कर रहे हैं प्रयास

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवतियों को कंपनी के कुछ लोगो द्वारा देह व्यापार में धकेला जा रहा है। उन पर जबरन देह व्यापार में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जाता है।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ईकोटेक- तीन थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में 6 महीने से काम कर रही है। पीड़िता के अनुसार वहां पर काम करने वाला सुपरवाइजर राजाराम तथा एक महिला उसपर कंपनी की किसी अधिकारी के साथ दोस्ती करने और अधिकारी  के साथ एस्कार्ट के रूप मे टूर पर पर जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब उसने मना किया तो इन लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। युवती ने अपने पापा को इस बात की जानकारी दी। जब उसके पापा कंपनी के जीएम अश्वनी शर्मा, अतेंद्र मिश्रा आदि से मिले तो उन्होंने कहा कि हमें अपनी कंपनी में ऐसी लड़की नहीं चाहिए जो कंपनी की बात अपने घर पर जाकर बताएं।
 पीड़िता के अनुसार उसे पता चला है कि कंपनी के अंदर एक  सेक्स स्केम चल रहा है। उसने आरोप लगाए है कि कंपनी के लोग पहले लड़कियों के निजी जानकारी हासिल करते हैं। उनके बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी लेते हैं, तथा उन्हें अपने जाल में फंसाकर सैलरी से अलग कर 5-6  हजार रुपए महीने देते हैं। उसके बाद उन्हें धीरे-धीरे सेक्स स्केम में फंसा दिया जाता है। जो लड़की उनकी बातों में नहीं आती, उसे उत्पीड़ित किया जाता है।