Greater Noida News : अल्फा- वन मेट्रो स्टेशन के पास मिला 36 वर्षीय युवक का शव

Oct 29, 2025 - 20:07
Greater Noida News : अल्फा- वन मेट्रो स्टेशन के पास मिला 36 वर्षीय युवक का शव
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र के सेक्टर अल्फा- वन मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ आज मिला है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में शराब पीने से मौत होने की आशंका है। मृतक शराब का आदी था। 

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल की जांच की। उसके बाद मृतक के शव की पहचान की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोमबीर (36) निवासी खानपुर अतरौली अलीगढ़ के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक लंबे समय से शराब पी रहा था। उसे नशे की लत थी। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत होने की संभावना है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।