Greater Noida News : दोस्त पर ईंट से हमला कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Aug 12, 2024 - 14:06
Greater Noida News : दोस्त पर ईंट से हमला कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Symbolic Image


Greater Noida News : थाना बीटा-दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार की रात को एक युवक ने अपने दोस्त के ऊपर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना बीटा दो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Greater Noida News :


 थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि गोविंद पुत्र विकास कुमार 28 वर्ष कासना गांव में रह रहे थे। वह एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करता था। शनिवार की देर रात को उनके साथ काम करने वाले कुलदीप ने विकास के साथ बैठकर शराब पी, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच कुलदीप ने गोविंदा के सिर पर ईंट मार दी। वह मूर्छित होकर मौके पर गिर गया। आरोपी वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।