Greater Noida News : शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने की दोस्त की गला दबाकर हत्या

Oct 15, 2026 - 12:08
Greater Noida News : शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने की दोस्त की गला दबाकर हत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र से लापता हुआ एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव आज हिडन नदी के पुस्ता के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उसके दोस्त ने उसकी हत्या कर शव को यहां पर फेंका था। 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने थाना ईकोटेक -3 में शिकायत की थी कि उनका भाई पवन शर्मा (40) पुत्र रमेश चंद शर्मा जो की कुलेसरा गांव में रहते थे ,वह घर नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसने अपने पड़ोसी ललित शर्मा पुत्र मनोहर लाल शर्मा पर शक जाहिर किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ललित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसने पवन शर्मा के साथ बुधवार की रात मे बैठकर शराब पी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोपी ने पवन की गला दबाकर हत्या कर दी, तथा शव को लखनावली गांव के पास हिंडन नदी के पुस्ता पर डाल दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।