Greater Noida News : हॉस्टल के अंदर छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Oct 15, 2026 - 19:37
Greater Noida News : हॉस्टल के अंदर छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली बीए के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते बृहस्पतिवार को हॉस्टल के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को पुलिस को सूचना मिली की नॉलेज पार्क -3 में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र निशांत शाक्य (21 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार मूल निवासी जनपद कन्नौज द्वारा हॉस्टल के अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।