Noida News : छात्रा समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

Oct 15, 2026 - 09:00
Noida News : छात्रा समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा की विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक छात्रा समेत तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि भूड़ा कॉलोनी में रहने वाली प्रियांशी 19 वर्ष पुत्री राधेश्याम बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। बीती रात को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका अपने भाई के साथ रह रही थी।

 Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र पुत्र उम्र 22 वर्ष पुत्र रामपाल सर्फाबाद गांव में किराए पर के मकान में रहते थे। वह मूल रूप से जनपद कासगंज के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को मानसिक तनाव के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि शिवम पुत्र उम्र 24 वर्ष पुत्र रामवीर मूलनिवासी जनपद शाहजहांपुर न बीती रात को थाना क्षेत्र में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अमर शाह ( 20 वर्ष)पुत्र रामभरोसे मूल निवासी जनपद बंदायू थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन के नीचे आ गए। ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक पुनीत तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया भेज दिया है।