Greater Noida News : खौलती दाल के भगोने में गिरा 5 साल का बच्चा, उपचार के दौरान मौत

Feb 14, 2025 - 10:18
Greater Noida News : खौलती दाल के भगोने में गिरा 5 साल का बच्चा, उपचार के दौरान मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के  बागपुर गांव स्थित मोदी ईट भट्टे पर जनपद अलीगढ़ का रहने वाला शाहिद मजदूरी करते हैं। 9 फरवरी की रात उनके साले की शादी थी। घर पर काफी मेहमान आए थे। दिन में मेहमानो के लिए दाल और चावल बन रहा थे। बड़े भगोने में दाल बन रही थी। इसी बीच शाहिद का 5 वर्षीय बेटा सुफियान  खौलती दाल के भगोने में गिर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया।

Greater Noida News :

परिजनों ने घायल बच्चे को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बच्चे को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। चार दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अगर वे कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।