Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में सफल रहा राष्ट्रीय लोक अदालत, 5 लाख 83 हजार 603 वादों का किया निस्तारण

May 11, 2025 - 16:22
Greater Noida News  : गौतमबुद्ध नगर में सफल रहा राष्ट्रीय लोक अदालत, 5 लाख 83 हजार 603 वादों का किया निस्तारण

Greater Noida News  :  जनपद गौतमबुद्ध नगर में जिला जज मलखान सिंह की नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 583603 वादों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया। लोक अदालत में प्राधिकरण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य संबंधित वादों पर नयाय संगत फैसला सुनाया गया।


 दीवानी न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में जिला जज मलखान सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीग उपस्थित रहें।
अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों से संबंधित विवरण में बताया कि  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्ध नगर मलखान सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय व तहसील स्तर पर आयोजित किया गया।

जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 148690 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालय द्वारा 86082 मामले तथा बैंक द्वारा 305 मामलें, एनपीसीएल द्वारा 35 मामलें व यूपीपीसीएल द्वारा 3410 मामलें, श्रम न्यायालय द्वारा 353 मामलें व धनराशि 16788641 और पुलिस विभाग द्वारा 8265 मामलों का निस्तारण किया गया।


अपर जिला जज ने बताया कि इसके अलावा बीएसएनएल के 59 मामलें तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आन लाईन प्रार्थना पत्र व कमर्शिल मीडिएशन व मीडिएटर द्वारा 106 मामले निस्तारित हुए।

यातायात विभाग द्वारा 302300 तथा परिवहन विभाग द्वारा 20526 मामलों का निस्तारण किया गया। खाद्य एंव रसद विभाग द्वारा 2982 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 417591 मामलें निस्तारित हुए, बाट माप विभाग द्वारा 168 मामलों का निस्तारण किया गया।


उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान नोएडा प्राधिकरण के 3109 तथा यमुना प्राधिकरण के 179 मामलें निस्तारित हुए। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 8265 मामलों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 86082 वाद निस्तारित हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 7140 मामलों का निस्तारण किया गया।

उन्होंने बताया कि इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 583603 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें समझौता धनराशि 251129849 रुपए रही।