Dadri News : सत्संग सुनने जा रही सास के साथ बहू ने की मारपीट

Aug 4, 2025 - 13:45
Dadri News : सत्संग सुनने जा रही सास के साथ बहू ने की मारपीट

Dadri News : थाना दादरी में एक महिला ने अपनी बहू और उसके पक्ष के चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सत्संग करने जा रही थी, तभी उन्होंने उसके ऊपर हमला बोलकर मारपीट की।

Police station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता श्रीमती रजनी वर्मा की शिकायत पर उनकी पुत्रवधू श्रीमती पल्लवी वर्मा और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार वह सत्संग सुनने के लिए घर से बाहर जा रही थी तभी उसकी बहू ने उनके ऊपर हमला किया। महिला के अनुसार उनकी बहू पल्लवी का उनके बेटे सचिन वर्मा  के साथ वर्ष 2020 में शादी हुई थी। 3 साल से उनकी बहू अलग रह रही है।