नोएडा में सपा व भीम आर्मी को झटका, भाजपा में सदस्यों की संख्या बढ़ी

Noida News : नोएडा में सेक्टर-35 स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के कार्यलय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी और भीम आर्मी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया।
सेक्टर-35 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रवींद्र प्रधान के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर की मौजूदगी में सैंकड़ों भीम आर्मी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान रवींद्र प्रधान ने कहा कि आज देश का हर वर्ग खास तौर पर दलित वर्ग पीएम नरेन्द्र मोदी के कामों से प्रभावित है। 2014 से पहले और आज के भारत में अंतर साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आये 3 प्रदेशों के परिणाम में जिस तरह भाजपा ने प्रचंड जीत से बहुमत हासिल की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश प्रगति की ओर अग्रसर है, इससे प्रभावित होकर दलित समाज भाजपा के साथ जुड़ रहा है।
Noida News : सपा व भीम आर्मी के इन नेताओं ने भाजपा का थामा दामन
भीम आर्मी से संचालित दीनाभाना कर्मचारी फाउंडेशन से जिला अध्यक्ष विनोद मकोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुनील टांक, प्रदेश पदाधिकारी समाजवादी पार्टी बबलू पर्चा, सुनील टांक, रवि गहलोत, मोनू कल्याणा, मोंटी चड्ढा, वीरेंद्र वाल्मीकि, रविंद्र पर्चा, मनोज राजोरिया, अमित पिहवाल, अरुण चंडालिया, शैलेंद्र जीनवाल, दीपक राज, नितिन छजलाना, नितिन चौटाला, अजीत लोहरा, दीपक सोनकर, क्रश मारोठिया, ईश्वर वेद, बबलू पर्चा, सोनू वाल्मीकि, राजेंद्र प्रधान, विक्की सोनकर, विकास राजोरिया, सोनू वाल्मीकि, सनी स्वराज, मनोज, महेंद्र सूद, जगरेश, मनवीर पर्चा, मनोज चढ़ा, विनोद चढ़ा, जीत पर्चा, अमित चौहान, अमित कुमार, राकेश धिंगाना, राजीव भारती, चेनपाल लाहोट, दीपक भगवाना, विनोद दलेलगढ़, मनोज कुमार, बंटी राठौर, कृष्ण लाहोरिया, बबली चंडालिया सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।