Noida News : दशहरे के अवसर पर यूपी रोडवेज की बसें लगाएंगे अतिरिक्त फेरे

Oct 12, 2026 - 23:33
Noida News : दशहरे के अवसर पर यूपी रोडवेज की बसें लगाएंगे अतिरिक्त फेरे
Symbolic Image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर की विभिन्न डिपो की रोडवेज बसें दशहरे के अवसर पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। दशहरे पर छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोगों के घर जाने की संभावना के चलते यह व्यवस्था की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर को दशहरा है। दशहरे से एक दिन पहले ही डिपो में यात्रियों की अधिक संख्या की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की संख्या के आधार पर 19 और 20 अक्तूबर को बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यहां के दोनो डिपो में बसों की संख्या 305 है। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं।