Noida News :  5 वर्षीय लापता बच्ची को 2 घंटे में पुलिस ने ढूंढा

Mar 2, 2024 - 12:32
Noida News :  5 वर्षीय लापता बच्ची को 2 घंटे में पुलिस ने ढूंढा
5 वर्षीय लापता बच्ची को 2 घंटे में पुलिस ने ढूंढा
Noida News :  थाना सेक्टर 58 पुलिस ने घर से लापता हुई 5 वर्षीय बच्ची को 2 घंटे में ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर किया है।
 थाना सेक्टर- 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बिशनपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार की शाम को नोएडा पुलिस को सूचना दी कि उसकी 5 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई है।
Noida News : 
उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की दो टीमें बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची की फोटो प्रसारित किया गया, तथा आसपास की जगहो पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के अथक प्रयास के बाद 2 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया, तथा उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की काफी प्रशंसा  है।