Noida News : कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो सोशल मीडिया पर लगाया, मुकदमा दर्ज

Oct 25, 2024 - 11:21
Oct 25, 2024 - 11:22
Noida News : कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो सोशल मीडिया  पर लगाया, मुकदमा दर्ज
Social Media
Noida News : थाना फेस- वन में एक दरोगा ने  रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर लगाया हुआ है। यह माफिया भारत में प्रतिबंधित है। उसके इस कृत्य का काफी लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं।
Noida News :
 थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक  राहुल प्रताप सिंह ने थाना फेस -वन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गस्त पर थे। उन्हें जानकारी मिली कि जुनैद उर्फ रिहान निवासी सेक्टर 9 ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम जो भारत में प्रतिबंधित है, भारत का जनमानस उसे पसंद नहीं करता है, उसकी फोटो लगाया है। जिसपर उसने अंग्रेजी में कुछ कमेंट लिखा है। इस बात का सोशल मीडिया पर जनमानस  द्वारा काफी विरोध किया जा रहा है। उन्होंने  उन्होंने आरोपी जुनैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1) (बी) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।