Noida News : बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गांव में रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति को बीती रात को बिजली का करंट लग गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Bisrakh News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वजीत कोटवाल पुत्र भरत थाना बिसरख क्षेत्र के हर्ष विहार कॉलोनी चिपियाना बुजुर्ग में रहते थे। वह मूल रूप से जम्मू कश्मीर के डोडा जनपद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह अपनी कॉलोनी में पैदल जा रहे थे, तभी उन्हें बिजली के खंभे से करंट लग गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले पन्नालाल पुत्र बाबूलाल उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

