Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक सड़क हादसे में शिवानी पत्नी नीरज अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 62 के पास से गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में देवेंद्र पुत्र नेपाल (27 वर्ष) निवासी ग्राम याकूबपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस-दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- 2 के प्रभारी निरीक्षक में बताया कि एक सड़क हादसे में बीती रात को वीरेंद्र कुमार मिश्रा उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में ललित पुत्र रामशंकर उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

