Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या, 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शुभम उर्फ आदित्य( 28 वर्ष) पुत्र महेश चंद ने थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र मे बीती रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले मोहम्मद शाहिद (17 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रुस्तम ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को लोहे के एंगल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले विवेक ( 18) वर्ष अनिल मूल निवासी जनपद शाहजहांपुर ने बीती रात को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Expressway Noida News : उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस -वे क्षेत्र में रहने वाली कनुप्रिया (27 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाली प्रियंका पुत्री रामशरण उम्र 21 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में रहने वाले जयंत मंडल (42 वर्ष) पुत्र अमूल मंडल की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले विक्रांत कुमार (38 वर्ष) पुत्र बेगराज सिंह की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रवि पुत्र बाबूलाल मूल निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 32 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी मौत शराब के ज्यादा सेवन के चलते हुई है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि सुनील राय (36 वर्ष) पुत्र रामेश्वर नाथ थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहते थे। बीती रात को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।

