Greater Noida News : घर से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला
Greater Noida News : घर से लापता एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत मृतक के परिजनों ने थाना रबूपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि संजीत (30 वर्ष) पुत्र लोडो मुंडा मूलनिवासी झारखंड प्रांत थाना क्षेत्र में रहते थे। वह अपने घर से लापता थे। उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उनका शव यमुना सिटी के एक गहरे नाले में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसा या आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

