Noida News : सैलून में काम करने वाला युवक पार्टी के दौरान नाचते समय गिरा, चोट लगने से मौत
Noida News : थाना सेक्टर -49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में स्थित एक नामी सैलून में काम करने वाले व्यक्ति एक पार्टी में डांस करते समय गिर गए। उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने आज बताया कि विष्णु विश्वकर्मा (32) पुत्र रूपा विश्वकर्मा सेक्टर 29 में रहते थे। वह सेक्टर 50 के एक मॉल में स्थित लूक्स सैलून में काम करते थे। उन्होंने बताया कि लूक्स सैलून द्वारा मॉल के ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी जा रही थी। पार्टी के दौरान मदिरा पान करने के बाद वह नृत्य कर रहे थे, तभी वह गिर गया तथा उन्हें चोट आई। सैलून के प्रबंधक द्वारा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

