Political News : उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का धन्यवाद व आभार कार्यक्रम स्थगित

Noida News : कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आधार पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
यह जानकारी एक बयान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह के हवाले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला तथा महानगराध्यक्ष मुकेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनता का विश्वास जीतकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। हर किसी को उम्मीद थी कि उत्तर प्रदेश में अबकी बार चौकाने वाले परिणाम आएंगे और इसीलिए इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से अधिक सीट जीत ली हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा वार धन्यवाद यात्रा का कार्यक्रम जो जारी किया गया था, शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्थागित किया गया हैं। उन्होंने बताया गया कि आगामी समय में बड़े स्तर पर पुनः कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
Noida News:
वहीं बुधवार को नोएडा के सेक्टर-12 में महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आयोजित नार्थ ब्लॉक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में जनादेश 2024 धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, राजकुमार भारती, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया कोर्डिनेटर पवन शर्मा, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, राज कुमार मोनू, नीरज आवाना, अन्नू चौहान, कांग्रेस नेता ललित आवाना, संजय तनेजा, डॉ सीमा, मधुराज, मोहम्मद चांद, रोबिन यादव, वीरेंद्र मुखिया, सलमा, महेदी, आसमा, रुबी, शेखर अग्रवाल, देव कुमार,राजू चौहान, अरुण प्रधान , शयोपाल सिंह, पंकज बाल्मीकि, अभिषेक, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।