Noida News : समलैंगिक ऐप पर दोस्ती कर युवक से एक लाख रुपए ठगा, तीन गिरफ्तार

Mar 30, 2026 - 16:44
Noida News : समलैंगिक ऐप पर दोस्ती कर युवक से एक लाख रुपए ठगा, तीन गिरफ्तार
समलैंगिक ऐप पर दोस्ती कर युवक से एक लाख रुपए ठगा, तीन गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर- 113 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने एक समलैंगिक एप के माध्यम से कुछ लोगों से संपर्क किया। वे लोग उनसे मिलने आए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने कार मे बैठाया तथा उसे धोखाधड़ी करके एक लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस नई घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से नगदी घटना में प्रयुक्त कर सोने की चेन आदि बरामद हुई है।

Police Station Sector 113 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि अनूप चौरसिया निवासी सेक्टर 51 ने बीती रात को थाना सेक्टर 113 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने ग्राइंडर एप के माध्यम से कुछ लोगों के साथ संपर्क किया। वे लोग एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार होकर आए। वह उनके साथ गाड़ी में बैठ गये। पीड़ित के अनुसार उन लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके उन्हें ब्लैकमेल कर ऑनलाइन अपने विभिन्न खातों में उनसे एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर इस मामले में शिवम झा, कमल और सागर ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिवम झा के ऊपर पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 30 हजार रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त कार ,मोबाइल फोन, अभियुक्तो द्वारा पीड़ित से छीनी गई सोने की चेन आदि बरामद हुई है।