Noida News : 6 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस में एक सूचना के आधार पर 6 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन कारे, चोरी करने वाले उपकरण और फर्जी नंबर प्लेट आदि बरामद किया है। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ये लोग रेकी करके वाहन चोरी करते हैं।
Police Station Sector 39 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज समीर उर्फ दाऊद उर्फ गुंजा निवासी जनपद संभल उम्र 33 वर्ष, सलीम पुत्र मोहम्मद रफी निवासी जनपद संभल उम्र 38 वर्ष आजाद पुत्र शेर खान निवासी दिल्ली उम्र 56 वर्ष, सलीम पुत्र मकसूद निवासी जनपद संभल उम्र 45 वर्ष, मोहसिन पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी जोधपुर राजस्थान उम्र 38 वर्ष तथा फैसल पुत्र मोहम्मद साजिद उम्र 23 वर्ष निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की हुई तीन कारें , वाहन चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, जीपीएस जैमर, घटना में प्रयुक्त होने वाली कार आदि बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि ये लोग रेकी करके वाहन चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में आजाद के खिलाफ पूर्व में एनसीआर के विभिन्न थानों में 41 मुकदमे दर्ज हैं। सलीम के खिलाफ चार, मोहसिन के खिलाफ तीन, फजल के खिलाफ 3, दाऊद के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि लोग रेकी करके वाहन चोरी करते हैं।

