Jewar News : 15 वर्षीय छात्र के हत्या के मामले में फरार 3 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के बनवारीवास गांव में लापता छात्र की हत्या के मामले मे पुलिस ने आज दोपहर को मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। आरोपितों ने मृतक की दादी की डांट से आहत होकर 15 वर्ष के नाबालिग छात्र की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपितों ने शव को राजपूताना बैठक के सामने बंद पड़े मकान में छिपा दिया।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने साबौता रजवाहे के पास एनकाउंटर के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनमें से मुठभेड़ के दौरान दो के पैर में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि जेवर के बनवारीवास गांव निवासी नौंवी का छात्र गोपाल शर्मा (15 वर्ष) 21 मई की शाम घर से अचानक गायब हो गया था। 22 मई की रात करीब 10 बजे छात्र का शव पड़ोसी गांव रोही के बंद पड़े मकान मिला। शव की हालत देख ग्रामीणों ने छात्र के साथ कुकर्म के बाद गुप्तांग और आंखों को चोट पहुंचाते हुए तेजाब डालकर निर्मम हत्या का आरोप लगया था।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 23 मई को छात्र के शव को यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज पर एंमबुलेंस में रखकर ग्रामीणों ने एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था।
मुठभेड़ के बाद आरोपित नरेश के कब्जे से पुलिस टीम ने एक तंमचा 315 बोर व दो कारतूस, उमेश के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस व मोहित के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। तीनों आरोपितों के खिलाप छात्र की हत्या का मामला पहले से ही दर्ज है।
दोपहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के बनवारीवास और रोही में पहुंचने के बाद लोगों को कार्रवाई की उम्मीद जगी। थोड़ी देर में राजपूता बैठक पर पहुंचे दो बुलडोजरों ने अवैध निर्माण का धवस्त कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे घटना के खुलासे में लगी पुलिस की चार टीमों में से एक टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज पर बाइक सवार तीन लोगों को रोकने के प्रयास किया तो तीनों बाइक लेकर साबौता गांव की तरफ भाग निकले। पीछा करने पर आरोपित साबौता रजवाहे की पटरी पर जेवर खुर्जा मार्ग की तरफ भागने लगे।
पीछा कर रही पुलिस टीम पर कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा बचाव करते हुए जवाब में की गई फायरिंग में दो आरोपित नरेश पुत्र सुरेश निवासी रोही और उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा चंपारण बिहार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीसरे आरोपित मोहित पुत्र मनोज निवासी रोही को भी कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि डेढ माह पहले मृतक छात्र गोपाल शर्मा की दादी राजपूताना बैठक पर पहुंची थी जहां बैठकर आरोपित हुक्का आदि का नशा करते थे। छात्र की दादी ने अपने नाती को नशे की गलत लतों में फंसाने का आरोप लगाकर जमकर खरी खोटी सुनाई थी।
यही बात आरोपितों के मन में खटक गई और 21 मई को छात्र जब राजपूताना बैठक पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसे हुक्के में अधिक तंबाकू डालकर पिलाया जब नशा हो गया तो बंद मकान में ले जाकर छात्र का सिर दिवार में मारकर बेहोश कर दिया। आरोपित छात्र को दम तोड़ने तक उसके पास ही खड़े रहे। शव को ठिकने लगाने का मौका नहीं मिलने से शव उसी मकान में पड़ा रह गया।

