Greater Noida News : धोखाधड़ी कर बैंक से पैसा निकालने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने एक बैंक के खाते से धोखाधड़ी करके 49 लाख 39 हजार 625 रूपए निकाल लिया था।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर प्रीतम पुत्र कांची रावल निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा दादरी तथा सनी ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एक बैंक से धोखाधड़ी करके 49 लाख 39 हजार 625 रूपए निकाल लिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच उप निरीक्षक अंकित कुमार द्वारा की जा रही थी। उन्होंने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात को दोनों को गिरफ्तार किया है।

