Greater Noida News : खोए हुए चार बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Jul 11, 2026 - 22:10
Greater Noida News : खोए हुए चार बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
थाना सूरजपुर पुलिस ने खोए हुए चार बच्चों को किया सकुशल बरामद

Greater Noida News : थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर घर से लापता हुए चार बच्चों को सकुशल बरामद किया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार की शाम को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा सूरजपुर में 4 बच्चे उम्र क्रमश: 8 वर्ष, 8 वर्ष, 6 वर्ष व 3.5 वर्ष अपने घर से खेलते-खेलते समय कही चले गये है, जोकि काफी तलाश करने के बाद भी नही मिल पा रहे है।

उक्त सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित कर आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया एवं अथक प्रयास करते हुए तिलपता से उपरोक्त बच्चों को सकुशल तलाश कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि अपने खोये हुए बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा थाना सूरजपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी।