Greater Noida News : फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की ऊंचाई से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के साइड -सी स्थित औद्योगिक एरिया की एक फैक्ट्री में काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड फैक्ट्री में ऊंचाई से संदिग्ध अवस्था में नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
Greater Noida News :
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि राम प्रकाश (55 वर्ष) 20 वर्षों से साइड- सी स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह बीती रात को फैक्ट्री में ऊंचाई से नीचे गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।