Greater Noida News : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना ग्रेटर नोएडा में घटी है। एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, इसी बीच अज्ञात चोरों ने घटनास्थल से उसकी स्कूटी चोरी कर ली। पीड़ित ने बीती रात को घटना की रिपोर्ट थाना बिसरख में दर्ज करवाई है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को अभय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह साहबेरी गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 8 जून की देर रात के समय वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर चेरी काउंटी सोसाइटी के पास से गुजर रहे थे, तभी स्पीड ब्रेकर पर उनकी स्कूटी उछल गई तथा वह असंतुलित होकर गिर गए। वह इस घटना में मूर्छित हो गए। पीड़ित के अनुसार उन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्हें उपचार के लिए उनके गृह जनपद ले जाया गया। वहां से ठीक होने के बाद वह ग्रेटर नोएडा वापस आए तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा की चोरों ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।