Ghaziabad News : अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की महिला ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, गिरफ्तार

Oct 11, 2026 - 19:32
Ghaziabad News : अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की महिला ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या,  गिरफ्तार
हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

 सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अंशुल अपनी पत्नी निशा के साथ खोड़ा कॉलोनी के वंदना बिहार में किराए के मकान में रहते थे। दोनों पति-पत्नी नोएडा में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि निशा का पप्पू उर्फ गंगा भगत से अवैध संबंध हो गए। दोनों के अवैध संबंध में अंशुल बाधा बन रहा था। इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाकर शादी करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर की देर रात को पप्पू ने निशा के साथ मिलकर अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता चला कि अंशुल की हत्या में उसकी पत्नी और उसकी पत्नी का प्रेमी शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस ने रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी तमंचा भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है।