Ghaziabad News : स्वामी यशवीर महाराज मारे गए दलित व्यक्ति के घर पहुंचे, परिजनों को दी सान्त्वना

Apr 3, 2026 - 17:51
Ghaziabad News : स्वामी यशवीर महाराज मारे गए दलित व्यक्ति के घर पहुंचे, परिजनों को दी सान्त्वना
स्वामी यशवीर महाराज मारे गए दलित व्यक्ति के घर पहुंचे, परिजनों को दी सान्त्वना

Ghaziabad News : जनपद गाजियाबाद के लोनी के गीतांजलि विहार में रहने वाले दलित व्यक्ति नितिन कुमार की हुई निर्मम हत्या के मामले में जिहादियों ने शुक्रवार को आज स्वामी यशवीर महाराज दलित युवक के परिवार से उसके घर पर जाकर मिले।

उन्होंने कहा कि यह परिवार बहुत ही गरीब परिवार है। उन्होंने कहा कि जिहादियों ने घर की कमाई करने वाले हिंदू युवक को ही मौत के घाट उतार दिया। दलित परिवार के सामने घर चलाने का भी संकट खडा हो गया है। उन्होंने कहा कि जो अपराधी इस मामले में फरार है यदि उनको एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिहादियों के घर के बाहर हम हिंदू समाज को लेकर धरना प्रदर्शन और हिंदू पंचायत करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब दलित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। न्याय मिलने तक इस गरीब परिवार के लिए आंदोलन चलता रहेगा। दलित युवक को मारकर जो अपराध किया है इस अपराध के लिए इन अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए और इन इनके घरों पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। वही इस बाबत पूछने पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजकरण नैय्यर ने बताया कि पुलिस की कई टीमें इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल चार लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।