Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या

Apr 3, 2026 - 12:15
Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि विपिन कुमार पुत्र रामप्रीत निवासी ग्राम सलारपुर ( 27 वर्ष ) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि हरेंद्र पुत्र टीकम सिंह उम्र 23 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हे गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर 128 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मथुरा के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।