Noida News : नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर गंभीर आरोप

Apr 3, 2026 - 12:11
Noida News : नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर गंभीर आरोप
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बाजितपुर गांव में रहने वाली एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि पूजा पत्नी ब्रिज किशोर उम्र 22 वर्ष की 2 वर्ष पूर्व ब्रिज किशोर से शादी हुई थी। वह मौजूदा समय में वाजिदपुर गांव में रह रही थी, जबकि वह मूल रूप से कन्नौज जनपद की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को पूजा अपने घर पर मूर्छित अवस्था में मिली। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।