Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता कंटेनर डिपो के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को एक कंटेनर चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को वीरेंद्र शर्मा पुत्र बसंत लाल शर्मा उम्र 48 वर्ष तिलपता गोल चक्कर के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक कंटेनर के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि अंकित तिवारी उम्र 28 वर्ष थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बीती रात को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मुरादाबाद में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जाने आलम पुत्र सलीम को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

